हर शाम सूरज का ढलना ज़रूरी है।

हर शाम सूरज का ढ़लना जरूरी है..
अभिवादन के लिए हाथों का मिलना जरूरी है..
मेरे मन, मुसीबत में भी हिम्मत मत हारना तू..
पतझड़ का बसंत में बदलना जरूरी है..

भगवान को पाया जा सकता है तपस्या से..
जेवर बनाने के लिए सोने का गलना जरूरी है..
जवानी में ही असली ताकत होती है बदन में..
बड़े होने के लिए शिशु का पलना जरूरी है..

सोये हुए सिंह के मुख में खुद हिरन आता नहीं..
मंजिल पाने के लिए लगातार चलना जरूरी है..
हाथों से ही कुम्हार आकार देता है घड़े को..
बाती बनाने के लिए रूई को मलना जरूरी है..

अगर घेर ले अंधेरा सितम बनकर उजाले को..
गहन अंधकार में दीपक का जलना जरूरी है..
जमीं से रूठ जाएं घटाएं लम्बे अरसे के लिए..
सूखी भूमि पर बादलों का बरसना जरूरी है..

तकनीक और विज्ञान के दौर की इस दुनिया में..
आगे बढ़ने के लिए आज पढ़ना जरूरी है..
पिछड़ ना जाएं औरों से हम इसलिए..
अपने अधिकारों के लिए लड़ना जरूरी है..

कौन जाने कब भंवर में फंस जाए यह जीवन..
इसलिए हर समस्या को हल करना जरूरी है..
सुख दुख तो आता जाता है जिंदगी में लेकिन..
हर ठोकर के बाद फिर से सम्हलना जरूरी है..

कवि का परिचय -
नाम- नीरज चन्द्र जोशी
स्थाई पता- न्यू सेरा जीआईसी रोड पिथौरागढ़, उत्तराखंड।
जन्म एवं जन्म स्थान- दो फवरी उन्नीस सौ चौरासी, पिथौरागढ़, उत्तराखंड।
शिक्षा- बीए, बीएड।
व्यवसाय- विगत दस वर्षों से विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में विभिन्न विषयों का शिक्षण। साईबर क्राइम एक्सपर्ट व एथिकल हैकर।
प्रकाशन विवरण- उत्तराखंड के देवालयों, लोक देवताओं पर सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित, कुछ अन्य लेख व कविताएं भी सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में प्रकाशित।
सम्मान का विवरण- काव्य पाठ हेतु स्थानीय स्तर पर सम्मानित। साइबर क्राइम जागरूकता के प्रसार लिए डीआईजी कुमांऊं द्वारा पुरस्कृत।
काव्य पाठ का विवरण- जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर काव्य पाठ, उत्तराखण्ड साहित्य परिषद द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रतिभाग, ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय व अन्य विद्यालयी व स्थानीय स्तर पर काव्य गोष्ठियों में निरंतर प्रतिभाग।

8 Comments

  • Posted February 2, 2023 1:24 pm
    by
    Neha

    Very nice poem neeraj sir

  • Posted February 2, 2023 1:24 pm
    by
    Neha

    Very nice poem neeraj sir

  • Posted February 2, 2023 1:27 pm
    by
    Neeraj Chandra Joshi

    धन्यवाद पाठक जी

  • Posted February 2, 2023 1:29 pm
    by
    Kavita sharma

    Wow fantastic sir

  • Posted February 2, 2023 1:35 pm
    by
    Dr- Akashay

    शानदार पंक्तियां नीरज माशाब
    गोड ब्लैस यू

  • Posted February 2, 2023 1:38 pm
    by
    ज्योत्स्ना ज्योति

    Sundar

  • Posted February 2, 2023 5:05 pm
    by
    Dr. HEMA BISHT

    Bahut sundar panktiyan Neeraj sir

Add Your Comment

Whatsapp Me