अभिलाषा

सादगी किसी श्रृंगार से कम नहीं होती..
चिंगारी कभी अंगार से कम नहीं होती..

ये तो हमारे सोचने का फर्क है दोस्तो..
वरना चाहतें इनकार से कम नहीं होती..

चलें जाएं बहुत दूर अगर हम दोनों..
गुंजाइश रिश्तों की खतम नहीं होती..

तेल कितना भी तुम दिए में डाल दो..
बिना आग के बाती गरम नहीं होती..

पानी जरूरी है जिंदा रहने के लिए..
बारिश के बिना घास नरम नहीं होती..

कृष्ण देते नहीं अर्जुन को ज्ञान गीता का..
अगर रानी द्रोपदी में शरम नहीं होती..

फिरंगी राज करते आजादी के बाद भी..
अगर परिस्थितियां यहां विषम नहीं होती..

अजूबा होता नहीं ताजमहल दुनिया में..
मुमताज महल अगर बेगम नहीं होती..

             - नीरज चंद्र जोशी..

Add Your Comment

Whatsapp Me